संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं को लेकर सांसद दीया ने की रेल मंत्री से मुलाकात

0 364

जयपुर । राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय रेल एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दीपावली महापर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संसदीय क्षेत्र राजसमंद के विभिन्न स्थानों पर रेलवे सुविधाएं विकसित करने हेतु आग्रह किया। मुलाकात के दौरान सांसद दीया ने मावली मारवाड़ रेल लाइन के आमान परिवर्तन का कार्य जल्द स्वीकृत कराने हेतु आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आश्वस्त किया की कार्य वित्तीय स्वीकृति हेतु अंतिम चरणों में है।

सांसद ने मेड़ता से पुष्कर एवं रास से बिलाड़ा रेलवे लाइन जिनका सर्वे चल रहा है उनका भी सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करवाकर स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करते हुए रेन, मेड़ता रोड, डेगाना स्टेशन पर यात्रियों हेतु विश्व-स्तरीय सुविधाओं को विकसित करने, मेड़ता रोड, ब्यावर, रेन, डेगाना, गोटन, आदि स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों के नए ठहराव दिए जाने की मांग के साथ ही लोकसभा क्षेत्र में कुछ पंचायतें जिनमें मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, उन सभी पंचायतों में इस समस्या को दूर करने हेतु 4जी नेटवर्किंग स्थापित किए जाने की मांग रखी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.