जम्मू-कश्मीर में आग लगने से नष्ट हुए कई घर, सेना ने भेजा राहत दल

0 583

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित एक गांव में शुक्रवार को आग लगने से कई घर नष्ट हो गए। अधिकारियों ने कहा, “किश्तवाड़ जिले की पांगी घाटी के चुग गांव में रात के समय आग लग गई।”

उन्होंने कहा कि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, गांव हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित है और यहां हिंदू और बौद्ध समुदाय की आबादी है। किश्तवाड़ जिला प्रशासन और सेना ने इलाके में राहत दल भेजे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.