सेब है पौष्टिक तत्वों से भरपूर, जानें सेब खाने के लाभ

0 366

नई दिल्ली: सेब हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व हमें हेल्दी बनाए रखते हैं। रोज़ाना एक सेब खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। सेब का प्रतिदिन नियमित रूप से सेवन करने से हमारा स्वास्थय अच्छा रहता है। इसके साथ ही हमारे शरीर को कई गंभीर रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सेब का सेवन करने से दिमाग तेजी से काम करता है। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्लेजर हॉर्मोन्स के स्तर को बनाए रखते हैं। इससे हमारा मानसिक तनाव कम होता है और हम खुश महसूस करते हैं। प्रतिदिन एक सेब का नियमित रुप से सेवन करने से याद्याश्त से संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं। इतना ही नहीं, सेब खाने से हृदय रोग संबंधी परेशानियों से भी बचाव किया जा सकता है।

नियमित रुप से सेब खाने से कॉलेस्ट्रॉल का स्तर सही रहता है, जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है। सेब का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। खाली पेट सेब खाने से अपच की समस्या हो सकती है। सुबह नाश्ते के 1 घंटे बाद या फिर दिन में लंच के 1-2 घंटे बाद आप सेब का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें, सेब का छिलका पोश्क तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए सेब को हमेशा छिलके के साथ ही खाना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.