पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इंडोनेशिया जाएंगे

0 406

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर बाली में 17वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 नवंबर से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बाली शिखर सम्मेलन के दौरान, जी20 नेता वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों पर ‘रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रॉन्गर’ के शिखर सम्मेलन की थीम के तहत व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।

जी20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे के हिस्से के रूप में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन पर तीन कार्य सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में विडोडो प्रतीकात्मक रूप से मोदी को जी20 अध्यक्ष पद सौंपेंगे। बयान में कहा गया है कि भारत औपचारिक रूप से 1 दिसंबर, 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री अपने कुछ समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी बाली में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.