इमरान खान का आरोप, हमले के पीछे पाक आर्मी?, दी अफसरों के नाम बताने की धमकी

0 432

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने अपने ऊपर हुए हमले के मामले में पाकिस्‍तान की आर्मी (pakistan army) को जिम्‍मेदार ठहरया है। यहां तक कि उन्‍होंने सैन्य अधिकारी के नाम का खुलासा करने की बुधवार को धमकी दी। इमरान खान (Imran Khan) पर हाल ही में पंजाब प्रांत के वजीराबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ लॉन्ग मार्च के दौरान हमला हुआ था, जिसमें उनके दाहिने पैर में गोलियां लगी थीं। इसके बाद उन्हें इलात के लिए भर्ती कराया गया था।

बता दें कि अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सेना के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। उन्होंने बुधवार को धमकी देते हुए कहा कि वे एक और सेना अधिकारी के नाम का खुलासा करेंगे जो उन पर हुए कातिलाना हमले में शामिल था। पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या की भयावह साजिश में शामिल थे। खान ने ट्वीट किया, “मैं दूसरे अधिकारी के नाम का भी खुलासा करूंगा जो (तीन नवंबर को) दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मेजर जनरल फैसल के साथ साजिश को अंजाम दिए जाने की निगरानी कर रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.