दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भाजपा का बड़ा हमला, पोस्टर जारी कर बताया ‘लुटेरा’

0 447

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को एक और हमला किया है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने उन्हें ‘लुटेरा’ बताया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार सुबह ट्विटर पर पोस्टर जारी किया। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा के पोस्टर से छेड़छाड़ कर उसमें मनीष सिसोदिया का चेहरा लगा दिया गया है।

भाजपा ने आप नेता पर यह हमला आबकारी नीति में कथित घोटाले के संदर्भ में किया है। इसमें ‘लिकर स्कैम मोशन पिक्चर्स प्रजेंट्स’ के बाद ‘महाठग सुकेश प्रोडक्शन’ और ‘अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देशित’ भी लिखा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.