अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, केमिस्ट्री से जीता फैंस का दिल

0 507

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। मलाइका-अर्जुन भी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। बीती रात भी दोनों एक साथ समय बिताते हुए नजर आए। शनिवार की रात मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर निकलीं। इस मौके पर अर्जुन अपनी लेडीलव को पैपराजी से प्रोटेक्ट करते नजर आए।

दरअसल, सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप के साथ ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को कैरी किया है। इसके साथ अभिनेत्री ने न्यूड मेकअप और खुले बालों से अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन भी ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे।

फैंस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। दोनों से कई बार यह सवाल किया गया है कि वह शादी कब कर रहे हैं। इसी बीच, बीते दिनों, मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा था, ‘मैंने हां कह दिया।’ सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आग की तरह वायरल हो गया। माना जा रहा था कि मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए ‘हां’ कहा है। लेकिन ऐसा नहीं था। मलाइका ने यह पोस्ट अपने अपकमिंग शो के लिए किया था।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं और दोनों अपने इसी ऐज गैप की वजह से काफी ट्रोल हो चुके हैं। लोगों ने दोनों को खूब खरी खोटी सुनाई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। मलाइका और अर्जुन ने लोगों की बातों के खुलकर सामना किया और जरूरत पड़ने पर जवाब भी दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.