कलयुगी अध्यापक ने रिश्तों को किया शर्मसार, छात्रा के साथ किया रेप

0 440

नई दिल्ली। केरल के एर्नाकुलम जिले के पट्टीमैटम में टीचर ने अपनी स्टूडेंट से रेप किया। टीचर और स्टूडेंट कोच्चि में यूथ फेस्ट में भाग लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त टीचर ने छात्रा को घर छोड़ने का झांसा देकर स्कूटर पर बैठाया और रास्ते में सूनसान जगह पर रुककर उसके साथ रेप किया।

घटना 16 नवंबर की रात की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के माता-पिता बहुत गरीब हैं। इसलिए उसके पास फेस्ट में आने-जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। इसी का फायदा उठाते हुए 43 साल के टीचर किरन करूणाकरन ने उसे स्कूटर से ले गया।

लड़की ने इस बारे में अपने दोस्तों को बताया और इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में की। शिकायत के बाद से ही टीचर फरार था। केरल पुलिस ने उसे तमिलनाडु के नागरकोविल से अरेस्ट किया गया है। मामले की जांच के लिए कोच्चि सिटी DCP S शशिधरन ने हिल पैलेस पुलिस थाने के वी गोपाकुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है।

स्कूल प्रशासन मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल और 2 टीचर्स ने रेप पीड़िता की मां को शिकायत वापस लेने के लिए कहा। इसके लिए प्रिंसिपल और टीचर्स समेत कुल 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्कूल में विरोध-प्रदर्शन किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.