भारत में अमीरों की सूची में अडानी, अंबानी टॉप पर, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

0 167

फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट आ चुकी है। फोर्ब्स की नई सूची के अनुसार भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में 25 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है और ये बढ़कर 800 अरब डॉलर हो गई है। वहीं टॉप 10 में एक महिला भी शामिल हैं। अडानी समूह के मालिक Gautam Adani फोर्ब्स की अमीरों की सूची में पूरे भारत में टॉप पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani हैं।

गौतम अडानी इस सूची में पहले स्थान पर हैं उन्होंने 2021 में अपनी संपत्ति को तीन गुना कर लिया और धीरे-धीरे देश के सबसे धनी व्यक्ति बन गए। रिपोर्ट के अनुसार 2022 में उनकी संपत्ति दोगुनी होकर 150 बिलियन डॉलर हो गई और सबसे अमीर 10 लोगों की सूची में पहले नंबर पर हैं।

Mukesh Ambani: Reliance Industries Ltd. के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर हैं उनकी संपत्ति 710,723.26 करोड़ रुपये है। 2013 के बाद पहली बार उनकी रैंक गिरकर नंबर 2 पर आ गई। लगातार आठ सालों से वे पहले नंबर पर थे।

Radhakishan Damani: राधाकिशन दमानी सुपरमार्केट DMart stores के मालिक हैं और उसकी कुल संपत्ति 222,908.66 करोड़ रुपये है। दमानी ने 2002 में एक स्टोर के साथ खुदरा बिक्री में प्रवेश किया और आज भारत में 271 डीमार्ट स्टोर हैं।

Cyrus Poonawala: साइरस पूनावाला दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माण कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के चेयरमैन हैं और उनकी कुल संपत्ति 173,642.62 करोड़ रुपये है। SII ने Covid-19 के टीके बनाने के लिए कई साझेदारियां की हैं।

Shiv Nadar: शिव नादर एचसीएल टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन हैं और उनकी कुल संपत्ति 172,834.97 करोड़ रुपये है। भारतीय आईटी क्षेत्र के अग्रदूतों में से एक उन्होंने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में 662 मिलियन डॉलर का दान दिया है शिव चौथे स्थान पर हैं।

Gujarat Election: बीजेपी के लिए प्रचार कर रही थीं स्मृति ईरानी, महिला बोली- गैस सिलेंडर का दाम कम हो जाए तो अच्छा लगेगा, केंद्रीय मंत्री ने दिया ये रिएक्शन

Savitri Jindal: सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं और फोर्ब्स की टॉप 10 की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 132,452.97 करोड़ रुपये है। यह छठे नम्बर पर हैं।

Dilip Sanghvi: दिलीप सांघवी सन फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक हैं और इनकी कुल संपत्ति 125,184.21 करोड़ रुपये है। दिलीप सांघवी सातवें स्थान पर हैं।

Hinduja Brothers: हिंदुजा समूह की शुरुआत परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने 1914 में की थी। आज चार भाई-बहन, श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक बहुराष्ट्रीय समूह को चलाते हैं और उनकी कुल संपत्ति 122,761.29 करोड़ रुपये है। ये आठवें नंबर पर हैं।

Kumar Birla: कुमार बिड़ला कपड़ा से लेकर सीमेंट समूह के अध्यक्ष आदित्य बिड़ला समूह के मालिक कुमार बिड़ला मंगलम की कुल संपत्ति 121,146.01 करोड़ रुपये है। ये नौंवे नंबर पर हैं।

Bajaj Family: बजाज समूह के तहत परिवार के पास 40 कंपनियों का नेटवर्क है। 96 साल पुराने परिवार के नेतृत्व वाले व्यवसाय की शुरुआत जमनालाल बजाज ने 1926 में मुंबई में की थी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.