Dhani App : कई भारतीयों की पैन जानकारियां लीक, लोगों के नाम पर बंट गया लोन, इस सेलिब्रिटी के साथ भी हुआ धोखा

0 911

Dhani App: ऑनलाइन फ्रॉड इन दिनों आम बात हो गई हैं। आम लोगो के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स भी इसका शिकार हो रहे हैं। इंडियाबुल्स के स्वामित्व वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म Dhani App के जरिये कई भारतीयों की पैन संबंधी जानकारियां लीक हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे बड़े नाम सामने आए हैं जिनके साथ जालसाजों ने ठगी की, जालसाजों ने पैन डिटेल का इस्तेमाल कर लोन लिया।

एक्ट्रेस सनी लियोनी, पत्रकार आदित्य कालरा ने ट्विटर पर अपने नाम पर ऐसे बेहिसाब कर्ज को लेकर जानकारी साझा कि जिसमें कहा गया कि घोटालेबाजों ने उनके पैन डिटेल का दुरुपयोग कर लोन लिया।Dhani App पर यूजर को सेफ लोन के लिए पैन और पते के प्रमाण का डिटेल देना होता है। कई मामलों में ऐसा देखा गया कि पैन कार्ड धारकों ने अपने सिबिल हिस्ट्री की जांच की तब पता चला कि उनके बिना जानकारी के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैन डिटेल का इस्तेमाल कर लोन लिया गया है। कालरा ने हाल ही में ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘मेरी क्रेडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आईवीएल फाइनेंस द्वारा मेरे पैन नंबर और नाम, उत्तर प्रदेश और बिहार में पते के साथ लोन वितरित किया गया। मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरे नाम और पैन पर लोन कैसे दिया जा सकता है।बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी फिनटेक प्लेटफॉर्म धानी के जरिये पहचान चोरी की शिकायत की। दरअसल, किसी शक्स ने एक्ट्रेस सनी लियोनी के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर 2000 रुपए का लोन ले लिया। सनी लियोनी ने दावा किया है कि इस वजह से उनके क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ा है। कई यूजर्स ने आरबीआई, वित्त मंत्रालय और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए बताया कि वे Dhani App के जरिये एक बड़ी पहचान की चोरी का शिकार हुए हैं।

रिर्पोट -शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.