SHARE MARKET UPDATE :शेयर बाजार ने तोड़ी सुस्ती, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी

0 738

SHARE MARKET Update: बुधवार को शेयर बाजार(SHARE MARKET UPDATE ) सप्ताह के तीसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 307 अंक की उछाल के साथ 57,607 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 95 अंक चढ़कर 17,187 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1388 शेयरों में तेजी आई, 554 शेयरों में गिरावट आई और 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बीपीसीएल और एमएंडएम प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे, जबकि ओएनजीसी और एलएंडटी में गिरावट देखने को मिली। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के चलते बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ खुला और अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 383 अंक टूटकर 75,300 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 114 अंक की गिरावट के साथ 17,092 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

रिर्पोट -शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.