BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव समेत इन चार की लॉटरी लगना तय

0 436

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 2023-24 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कौन सा खिलाड़ी किस ग्रुप में जाएगा, इसका फैसला जल्द हो जाएगा। बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल चार ग्रुप हैं, वैसे इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और ईशान किशन की चांदी हो सकती है, जबकि अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। ए प्लस और ए ऐसी कैटेगरी हैं जहां खिलाड़ी या तो सभी फॉर्मेट में नियमित तौर पर खेलते हैं या कम से कम टेस्ट टीम में उनकी जगह सुनिश्चित हो।

ग्रुप बी में जगह पाने के लिए एक क्रिकेटर को कम से कम दो फॉर्मेट खेलने होते हैं, जबकि ग्रुप सी मुख्य रूप से एक फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए होता है। इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए खास नंबर ऑफ इंटरनेशनल मैच (प्रति फॉर्मेट) खेलने की जरूरत होती है। प्रमोशन हालांकि प्रदर्शन-आधारित होता है और इसमें आईसीसी रैंकिंग को भी ध्यान में रखा जाता है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘सूर्यकुमार ग्रुप सी में है लेकिन पिछले एक साल के प्रदर्शन के बूते ग्रुप ए नहीं तो कम से कम ग्रुप बी में प्रमोशन के हकदार हैं। वह आईसीसी की मौजूदा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज हैं और ए टीम में जगह पाने के दावेदार भी है।’ गिल अब नियमित तौर पर दो फॉर्मेट में खेलते हैं और वह ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोशन की उम्मीद कर रहे होंगे।ईशान किशन जैसे बल्लेबाज ने भी पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों की दोनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में कई मैच खेल लिए हैं। उन्हें इस लिस्ट में जगह मिलना लगभग पक्का है।

हार्दिक पांड्या को पिछली लिस्ट में ग्रुप सी में डिमोट कर दिया गया था क्योंकि चोट के कारण वह उस सीजन में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए थे। वह अब टी20 टीम के कप्तानी करने के दावेदार है और आगामी लिस्ट में वह ग्रुप ए या बी में जगह बना सकते है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.