अनिल कपूर और जैकी श्राफ की जोड़ी फिर मचायेगी धूम

0 530

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्राफ की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है। अनिल कपूर और जैकी श्राफ ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में चर्चा है कि सुभाष घई की फिल्म चोर पुलिस में अनिल कपूर और जैकी श्राफ काम कर सकते हैं। इसे लेकर दोनों से बातचीत चल रही है। यह एक कॉमिक फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर चोरों के परिवार से और जैकी श्रॉफ पुलिस के परिवार से होंगे।

फिल्म में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री भी देखने को मिलेगीी। बताया जा रहा है कि चोर पुलिस को अनीस बज्मी और पट्टू पारेख द्वारा लिखा गया है। यह पुलिस और चोरों के परिवारों के इर्द-गिर्द एक कॉमेडी फिल्म है। निदेशक के के लिए रवि जाधव के साथ बातचीत चल रही है। फिल्म फिलहाल शुरूआती दौर में है।यह अनीस बज्मी की एक टिपिकल फिल्म है, जिसमें पुलिस, चोर, परिवार और एक प्रेम कहानी होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.