Corona Update: बढ़ रहा कोरोना का खौफ, फिर मिले 200 से ऊपर केस, एक्टिव मरीज बढ़कर 3,609 हुए

0 446

नयी दिल्ली. भारत (India) में कोविड-19 (Corona) के 243 नए मामले आए हैं जिससे कोरोना वायरस (Corona Pandemic) के संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है। वहीं, उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 3,609 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े अनुसार, संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,78,158 हो गई और पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,699 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत रही। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,13,080 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 57 की वृद्धि हुई है। रोग से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,43,850 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर बनी हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.09 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.