CM योगी के नाम हुआ वर्ष का अंतिम दिन, Twitter पर टॉप ट्रेंड रहा #UPYogi2022

0 493

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को पशुप्रेमी के रूप में जाना जाता है। वर्ष के अंतिम दिन शनिवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने दफ्तर में बैठे थे, इसी बीच एक बिल्ली आकर उनकी गोद में बैठ गई। उसके इस अंदाज पर योगी मुस्कुराने लगे और उसे दुलारने लगे। उनकी गोद में बैठी बिल्ली की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, लाइक, रीट्वीट की झड़ी लग गई।

महज आधे घंटे में इस ट्वीट को 3500 से ज्यादा लोग लाइक व 550 से अधिक लोग रीट्वीट कर चुके थे। 73 हजार से ज्यादा लोग सीएम योगी की इस तस्वीर को देख चुके थे। बता दें कि, इसके पहले अक्टूबर महीने में गोरखपुर चिड़ियाघर में तेंदुओं के शावकों को दूध पिलाते और उन्हें दुलारते हुए सीएम योगी की तस्वीर भी जमकर वायरल हुई थी। गौसेवक की ख्याति वाले सीएम योगी अन्य पशुओं पर भी भरपूर प्यार-दुलार लुटाते रहते हैं।

वर्ष 2022 के अंतिम दिन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के सुशासन की चर्चा जमकर से हुई। इस दौरान ट्विटर पर #UPYogi2022 कई घंटे तक टॉप ट्रेंड में बना रहा। यूजर्स ने 2022 को सीएम योगी का साल घोषित करते हुए उनके सुशासन, विशेषकर कानून व्यवस्था, माफिया राज के अंत, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और महिला सुरक्षा को लेकर प्रशंसा की। साल के अंतिम दिन ट्विटर पर 40 करोड़ यूजर्स तक #UPYogi2022 पहुंचा।

बता दें कि, गोरखपुर में सीएम योगी का आगमन शनिवार (31 दिसंबर) को दोपहर में हुआ। जहां उन्होंने गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ की आराधना की। पुरोहित के वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच सीएम योगी ने गुरु गोरक्षनाथ को पुष्पमाला इत्यादि अर्पण किया और अखंड ज्योत की भी पूजा की। उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में ही स्थित महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। अपने गुरु को तिलक लगाया और माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.