नव वर्ष का स्वागत कर रहा देश, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

0 563

नई दिल्ली: आज वर्ष 2023 का पहला दिन है। पूरी दुनिया और हमारा देश भारत नव वर्ष के जश्न में आज पूरी तरह से डूबा हुआ है। इस ख़ास अवसर पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ट्वीट करते हुए देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘आपका 2023 शानदार हो! यह साल आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।’

वहीं, देश कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नए साल के उपलक्ष्य में अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का महान संकल्प लें।’ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने लिखा है कि, ‘आप सभी को ईसवी सन् -2023 की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह और आरोग्यता से अभिसिंचित करे।’

वहीं, कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने भी रविवार को देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर सितंबर में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा की झलकियों वाला एक वीडियो साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि, ‘उम्मीद है कि 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में एक ‘मोहब्बत की दुकान’ हो। सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.