एयर इंडिया विमान में पेशाब करने वाले शख्स शंकर मिश्रा की सामने आई तस्वीर, इस बड़ी कंपनी का है वाइस प्रेसिडेंट

0 324

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को 77 साल की एक महिला पर पेशाब करने वाले शख्स की पहचान शंकर मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी शंकर मिश्रा ने नशे की हालत में, अपनी सह-यात्री पर न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक बिजनेस क्लास फ्लाइट में पेशाब किया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर शंकर मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तारी के लुकआउट सर्कुलर मांगा है। इस केस में नाम आने के बाद शंकर मिश्रा फरार है। इस केस में दिल्ली पुलिस जल्द से जल्द शंकर मिश्रा को गिरफ्तार करने वाली हैं। दिल्ली पुलिस शंकर मिश्रा के रिश्तेदारों से मिलने के लिए मुंबई पहुंची है।

इंटरनेशनल कंपनी में काम करता है शंकर मिश्रा
शंकर मिश्रा अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फार्गो (wells fargo) के इंडिया चैप्टर के वाइस प्रेसिडेंट हैं। वेल्स फार्गो का हेड ऑफिस कैलिफोर्निया में स्थित है। इंडिया टुडे के मुताबिक शंकर मिश्रा की लिंक्डइन प्रोफाइल बताती है कि वह मुंबई में बहुराष्ट्रीय फर्म के साथ काम करते हैं। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में बीते दिन दावा किया गया था कि आरोपी का नाम शेखर मिश्रा है। शंकर मिश्रा मुंबई के मीरा रोड का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर मांगा
दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर मांगादिल्ली पुलिस ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर शंकर मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) की मांग की। इंडिया टुडे के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा के खिलाफ एलओसी मांगी है। शंकर मिश्रा का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पा रहा है कि वो कहां है, ना ही शंकर मिश्रा ने पुलिस को संपर्क किया है, वो पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “शंकर मिश्रा मुंबई का रहने वाला है। हमने अपनी टीमों को उसके ज्ञात स्थानों पर मुंबई भेजा था, लेकिन वह फरार था। हमारी टीमें उसका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.