पंजाब में भगवंत मान ने किया 400 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन, केजरीवाल ने कही यह बड़ी बात

0 290

चंडीगढ़: पंजाब में शुक्रवार को 400 और मोहल्ला क्लीनिक शुरू हो गए। अमृतसर में पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन किया। इससे पहले 15 अगस्त 2022 को 100 क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया था। अब पंजाब में मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या 500 हो गई है। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने चुनाव में कहा था कि हम केजरीवाल की गारंटी दे रहे हैं। लोगों पर हम पर भरोसा है। आज मुझे बेहद ख़ुशी है कि मेरे छोटे भाई मान साहब ने एक और गारंटी पूरी कर दी है। आज 400 मोहल्ला क्लीनिक शुरू हो रहे हैं। दिल्ली में हम 7 साल से मोहल्ला क्लीनिक चला रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर फ्री, इलाज फ्री, दवाइयां फ्री और टेस्ट भी फ्री हैं। हमने पंजाब में भी चुनाव में ये गारंटी दी थी। 15 अगस्त हमने 100 मोहल्ला क्लीनिक पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर बनाए थे. ये क्लीनिक बेहद सफ़ल रहे। भगवंत मान किसान का बेटा है, उसे आम आदमी की समस्या का पता है। अब तक पंजाब में कुछ परिवारों का राज था। हम जब 10 महीने में 500 मोहल्ला क्लीनिक बना सकते हैं, तो उन्होंने 70 साल में कुछ क्‍यों नहीं किया?

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.