भारतीय सेना रचने जा रही नया इतिहास, अब महिला अफसर भी बनेंगी कमांडर

0 395

नई दिल्ली: देश की आन-बान-शान, भारतीय सेना एक और इतिहास रचने को तैयार है. पहला मौका होगा जब थल सेना में महिलाओं को कमांडर बनाया जाएगा. वे यूनिट्स को लीड करेंगी. पुरुष समकक्ष साथियों के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी. सेना का यह बदलाव पुरुवा हवा के झोंके की तरह है.

सेना का विशेष चयन बोर्ड सौ से ज्यादा महिला अफसरों को कर्नल पद प्रोमोट करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे चुका है. बाकी की कार्यवाही चल रही है. औपचारिक आदेश होते ही ये महिला अफसर सेना की विभिन्न यूनिट्स के कमांडर के रूप में तैनाती पाने लगेंगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.