‘मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो शाहरुख’, पठान देख बोली उर्फी जावेद

0 356

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है तथा इसी बीच उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा कह दिया है, जो सुनकर शाहरुख गौरी खान को भी गुस्सा आ जाए। अपनी ड्रेस एवं बेबाक बयानबाजी के लिए ख़बरों में रहने वाली उर्फी जावेद ने सुपरस्टार शाहरुख खान को शादी का प्रस्ताव दे दिया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बीच उर्फी जावेद ने कहा, “मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो शाहरुख।” दरअसल उर्फी जावेद से जब पेपराजी ने पूछा कि बायकॉट पठान के बारे में क्या बोलना चाहोगे आप? इस पर उर्फी जावेद ने कहा, ‘मुझे बायकॉट करो पर प्लीज शाहरुख खान को देख लो आप लोग।’ वही पैप्स ने जब पूछा कि शाहरुख खान के लिए अभी क्या बोलना चाहोगी आप? तो उर्फी ने कहा- यहां बोलकर भी क्या ही फायदा। वो देखेगा ही नहीं। जब पैप्स ने कहा कि देखेंगे ना। सब देखते हैं। तो उर्फी जावेद ने कहा, “आई लव यू शाहरुख। मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो।” बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उर्फी ने किसी सुपरस्टार को शादी का प्रस्ताव दिया है।

वही इससे पहले उर्फी जावेद ने रणवीर सिंह को भी शादी की प्रपोजल दे दिया था। उन्होंने बोला था कि वैसे तो दीपिका पादुकोण के पश्चात् अब उसे क्या ही चाहिए होगा मगर यदि कभी उसका दूसरी शादी करने का मन करे तो मैं तैयार हूं रणवीर। ध्यान हो कि उर्फी जावेद रियलिटी टेलीविज़न शो बिग बॉस ओटीटी के बाद अब स्प्लिट्सविला में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.