1000 करोड़ का अवैध पत्थर खनन मामला: अदालत ने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खिलाफ तय किए आरोप

0 305

रांची. रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध पत्थर खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खिलाफ शुक्रवार को आरोप तय किए। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

तीसरे आरोपी प्रेम प्रकाश ने आरोपमुक्त करने की याचिका दायर की है, इसलिए उनके मामले को तब तक के लिए स्थगित रखा गया जब तक कि अदालत इस मामले में आदेश पारित नहीं कर देती।

वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में पीएमएलए अदालत ने ईडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा के खिलाफ पंकज मिश्रा की शिकायत याचिका खारिज कर दी। पंकज मिश्रा ने देवव्रत पर मामले के तथ्यों को दबाने और उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.