दक्षिणी दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

0 412

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके में लड़कों के एक समूह ने 12वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर 2.30 बजे कालकाजी थाने में सूचना मिली थी कि ओखला फेज-दो स्थित जेजेआर कैंप निवासी मोहन (18) नामक युवक के सीने में चाकू लगने से उसे पूर्णिमा सेठी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चोट की गंभीर प्रकृति को देखते हुए डीडी प्रविष्टि के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा, “युवक को बाद में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद प्राथमिकी में धारा 302 (हत्या) जोड़ी गई। मोहन एक स्थानीय सरकारी लड़कों के स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।”

अधिकारी ने कहा, “शुरुआत जांच के दौरान यह हमारे संज्ञान में आया है कि हंसराज सेठी पार्क के पास छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें इस लड़के को चाकू से चोटें आई थीं।”पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.