पंजाब: 5 किलो हेरोइन और 12 लाख कैश के साथ तस्कर गिरफ्तार

0 370

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने रविवार को बड़ा एक्शन लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया. इसके साथ ही उसके पास से पुलिस ने 5 किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपये बरामद किए हैं. DGP गौरव यादव ने बताया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपी की शिनाख्त रशपाल सिंह उर्फ पाला के रूप में की गई है.

DGP ने बताया है कि हमें खुफिया सूत्रों से खबर मिली थी. इसके आधार पर पुलिस की काउन्टर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर के लोपोके गांव के पास एक खास अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तस्करी के आरोपी को अरेस्ट कर लिया. DGP के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि आरोपी नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था. उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच से पता लगा है कि नशे की यह खेप पाकिस्तान के तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई थी.

AIG सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया है कि आरोपी रशपाल उर्फ पाला नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. साथ ही ये पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने किससे नशे की खेप ली थी और इसकी कहां सप्लाई की जानी थी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.