अडानी ग्रुप के शेयरों में इस हफ्ते हो सकती है रिकवरी, अडानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट के आएंगे नतीजे

0 332

नई दिल्ली: 27 जनवरी से अडानी ग्रुप के शेयर औंधेमुंह गिरते गए और शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। हिंडनवरग की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप को लेकर बाजार से संसद तक काफी उथल-पुथल है। इस बीच बाजार के जानकारों के मुताबिक इस हफ्ते अडानी ग्रुप के शेयर उछल सकते हैं, क्योंकि ये स्टॉक ओवर सोल्ड हो चुके हैं। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार को 1.25 फीसद या 19.50 रुपये बढ़त के साथ 1584.20 पर बंद हुआ था। अडानी पोर्ट्स का शेयर 7.98 फीसद या 36.85 रुपये उछलकर 498.85 पर बंद हुआ था। अडानी पावर 5 फीसद के लोअर सर्किट के साथ 192.05 पर बंद हुआ था। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 10 फीसद के लोअर सर्किट के साथ 1401.55 रुपये पर बंद हुआ था। अडानी ग्रीन का शेयर 10 फीसद गिरकर 934.25 रुपये पर बंद हुआ था।

अडानी टोटल का शेयर 5 फीसद गिरकर 1625.95 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, अडानी विल्मर का शेयर 5 फीसद गिरकर 400.40 रुपये पर बंद हुआ था। सीमेंट कंपनियों की बात करें, तो एसीसी का शेयर 4.39 फीसद बढ़कर 1926.30 रुपये पर बंद हुआ। अंबुजा सीमेंट का शेयर 6.03 फीसद उछलकर 373.70 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा एनडीटीवी का शेयर 5 फीसद गिरकर 211.75 रुपये पर बंद हुआ।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा,’अमेरिकी बाजार की दिशा पर सभी की निगाह रहेगी। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का प्रवाह महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि वे 2023 की शुरुआत से भारतीय बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली कर रहे हैं। अडनी समूह के घटनाक्रम के बाद उनकी बिकवाली और बढ़ी है।’ इस सप्ताह भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों के अलावा अमेरिका में वृहद आर्थिक आंकड़े जारी होंगे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक घोषणा बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ब्याज दरों पर अपने फैसले की घोषणा आठ फरवरी को करेगी। औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद आएंगे। इस सप्ताह टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, ल्यूपिन और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.