बढ़ती हवा ने थामा बढ़ते पारे का कहर, तापमान में आई तेजी से गिरावट

0 403

नई दिल्ली: दिल्ली में दो दिनों से उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही तेज हवा से सर्दी अब भी महसूस हो रही है। पारे पर 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा ने ब्रेक लगा रखा है। इस वजह से से मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया जा चुका है। जाफरपुर में सबसे कम 6.9 डिग्री तापमान रहा, जबकि मुंगेशपुर में 7.6 और रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब लोगों को जल्द ही ठंड से राहत भी मिल सकती है।

बुधवार से तापमान बढ़ने का अनुमान है और सप्ताह के अंत तक पारा 30 डिग्री तक पहुंचने वाला है। ऐसा एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगा। दिल्ली-NCR में मंगलवार को भी तेज हवा भी चल रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की अनुमान जाहिर किया है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इस कारण से ठंड में कमी आनी शुरू हो चुकी है।

अगले दो से तीन दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने का अनुमान बिलकुल भी नहीं है। 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, 19-20 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान भी जताया जा रहा है। मालूम हो कि बीते दो दिनों से ठंडी हवाओं के कारण सुबह व शाम की ठिठुरन अब तक बनी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.