Weather Update – दिल्ली के मौसम में होंगे आज से बदलाव , कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना

0 609

Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग द्वारा 2 दिन तक तेज हवाएं चलने का अनुमान बताया जा रहा है, साथ ही आज दिल्ली का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान बताया गया है।

मौसम विभाग द्वारा महाराष्ट्र , केरल समेत कुछ राज्यों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मध्यप्रदेश के भोपाल में आज पूरे दिन धूप निकलने का बताया गया है साथ ही वहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री बताया जा रहा है।

Also Read:-UP Election Results 2022 : भाजपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कैसे किया चित्त

मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है , बिहार के पटना में 17 से अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा , इसके अलावा शिमला में हल्की धूप के साथ आसमान में बादल छाए दिखेंगे और वहां न्यूनतम एक 11 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान 33 डिग्री बताया जा रहा है।

वही लद्दाख और उसके इर्द-गिर्द इलाकों में ( Western Disturbance) वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कुछ बदलाव रहने वाले हैं।

Weather Update

रिपोर्ट – आंचल सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.