UP Election Results 2022 : भाजपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कैसे किया चित्त

0 563

UP Election Results 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ने के बाद कई दावे के थे जिनमे एक दावा किया था कि उनके पीछे पूरा OBC व दलित समाज सपा के खेमे में आ गया है। वह भाजपा को यूपी की सत्ता से दूर कर देंगे। जिसके कुछ ही दिन बाद कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भाजपा में आ गए। उन्होंने केवल इतना ही कहा था कि वह भाजपा में एक आम कार्यकर्ता की तरह जी जान से काम करेंगे। जब पडरौना आए तभी से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में दिन रात एक कर दिए।

Also Read:-Munawwar Rana : योगी के दोबारा सीएम बनने पर यूपी छोड़ने की घोषणा करने वाले मुनव्वर राना की बेटी को नोटा से भी कम वोट

उनके पीछे बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता भी भाजपा में आ गए। पडरौना से कांग्रेस प्रत्याशी भी भाजपा में आ गए और उन्हें भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाया गया। उनका चुनाव संचालन कार्यालय ही आरपीएन सिंह के दरबार में बना। आरपीएन दिन रात इसकी मॉनीटरिंग कर रहे थे। भाजपा नेतृत्व को भी उन पर पूरा भरोसा था।

Also Read:-Modi’s Mission Gujarat : 9 KM लंबे रोड शो के बाद पहुंचे कमलम, पहली बार कार्यकर्ताओं ने पहनी केसरिया टोपी

देवरिया के रामपुर कारखाना, पथरदेवा तथा देवरिया सदर में भी OBC मतदाताओं को सहेजने के लिए आरपीएन ने रोडशो किया। कुशीनगर से सटे महराजगंज व गोरखपुर के सीमाई इलाकों में OBC खास तौर से कुर्मी, सैंथवार व पटेल मतदाताओं का लामबंद करने में भी राजनीतक जानकार उनका योगदान बताते हैं। अपने चेले को उनके सामने खड़ा कर जिता लेने के दावे किए मगर ऐसा कुछी नहीं हुआ।

UP Election Results 2022

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.