PM मोदी ने त्रिपुरा में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की, कहा- लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें

0 310

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से विधानसभा चुनाव के दौरान वीरवार को मतदान में रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया। मोदी ने ट्वीट में कहा कि त्रिपुरा के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत बनाएं। मैं विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करता हूं कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए वीरवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता 3,337 मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे और 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.