SBI से कर्ज लेना हुआ महंगा, 0.10 फीसदी तक बढ़ाई शार्ट टर्म लोन की दरें

0 294

नई दिल्ली : एसबीआई (SBI) ने लघु अवधि की एक दिन से लेकर तीन साल तक की अवधि वाले कर्ज की ब्याज दरों में 0.10 फीसदी वृद्धि की है। नई दरें 15 फरवरी से लागू हो गई हैं।

एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, बैंक ने एक दिन के लिए कोष की सीमान्त लागत आधारित कर्ज दर (एमसीएलआर) को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 7.95 फीसदी कर दिया है। छह महीने की अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.40 फीसदी, एक साल पर 8.50 फीसदी, दो साल पर 8.60 फीसदी और तीन साल पर 8.70 फीसदी की गई है। उधर, बैंक 10 करोड़ रुपये से कम जमा वाले बचत खाते पर 2.70 फीसदी ब्याज दे रहा है। 10 करोड़ रुपये से अधिक की जमा पर ब्याज दर तीन फीसदी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.