AAP को बड़ा झटका,स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले पार्षद आप पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

0 364

नईदिल्ली: दिल्ली एमसीडी में सियासी घमासान के बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा जटका लगा है। आप के एक पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आप पार्षद पवन सहरावत ने कहा है कि वह आम आदमी पार्टी में भ्रष्ट्राचार के कारण घुटन महसूस कर रहे थे, इसीलिए आप छोड़ने का फैसला लिया है।

वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा ने किया सहरावत का स्वागत
पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में बवाना से आप पार्षद का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया। यह घोषणा स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव के दौरान दिल्ली सिविक सेंटर में आधी रात की अराजकता के कुछ घंटों बाद हुई।

नई मेयर शैली ओबेरॉय ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया
दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय ने आरोप लगाया कि चुनाव कराने के दौरान भाजपा पार्षदों ने उन पर हमला किया। वहीं, भाजपा ने दावा किया कि वे केवल मेयर के साथ इस मामले पर चर्चा करने की कोशिश कर रहे थे। पार्षद सहरावत ने आरोप लगाया कि आप पार्षदों को दिल्ली नगर निगम (MCD) हाउस की बैठक में हंगामा करने का निर्देश दिया गया था। इसी को लेकर वह व्यथित थे।

आज स्थायी समिति के लिए फिर मतदान होगा
एमसीडी आज स्थायी समिति के लिए चुनाव कराने का एक और कोशिश करेगी। बुधवार को एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए चुनाव पिछली तीन नाकाम कोशिशों के बाद और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था। इसमें आप उम्मीदवार शैली ने भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को हराया दिया था। इसके बाद हुए स्टैंडिग कमेटी के चुनाव के दौरान आप-भाजपा पार्षदों में जमकर मारपीट हुई और मतदान अधूरा रह गया। इस दौरान पार्षद चिल्लाते, धक्का-मुक्की करते और एक दूसरे को मुक्का मारते हुए देखे गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.