अनोखी दोस्ती की पेश कर रहे मिशाल, इनकी दोस्ती की पूरी दुनिया है मुरीद

0 90

नई दिल्ली: जानवरों और मनुष्यों के बीच दोस्ती के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे कहते है इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर होते है। लेकिन एक सारस और युवक की दोस्ती के चर्चे इन दिनों काफी हो रहे हैं। वीडियो में एक युवक और सारस की जोड़ी देखी जा सकती है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। एक पक्षी और इंसान की दोस्ती की चर्चा अब पूरे भारत में हो रही है। अब आप ये वायरल वीडियो देखिए, फिर आपको पूरी कहानी बताते हैं कि इंसान और एक पक्षी की दोस्ती कैसे हुई?

उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज तहसील के जामो ब्लाक के मुंडका गांव में पक्षी और युवक की दोस्ती इतनी गहरी है कि दोनों खाना भी साथ खाते हैं और अगर युवक कहीं जाता है तो पक्षी उसके पीछे-पीछे जाता है। करीब 7 महीने पहले आरिफ ने घायल सारस को बचाया था, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अब सारस आरिफ के घर ही रहता है। अगस्त 2022 में मुंडका गांव के रहने वाले किसान आरिफ अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी वहां पर उन्होंने एक सारस पक्षी देखा जिसका पैर टूटा हुआ था। आरिफ उसे उठा कर अपने घर ले आया। आरिफ ने पक्षी की मरहम पट्टी की और इलाज करके उसे ठीक किया। सारस कुछ ही दिनों में ठीक हो गया। आरिफ और उसके घरवालों को लगा कि अब यह ठीक हो गया है और खुद ही उड़ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारस का आरिफ के साथ इतना लगाव हो गया कि वह अब उनके घर ही रहने लगा। सारस अब इस परिवार का एक अभिन्न हिस्सा है।

वीडियो में एक युवक स्कूटी पर नजर आ रहा है। युवक के पीछे एक सारस उड़ता हुआ दिख रहा है। देखने से लग रहा है कि सारस युवक का पीछा कर रहा है। हां,सारस युवक का पीछा कर रहा है क्योंकि दोनों के बीच काफी करीबी दोस्ती है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक पक्षी को इशारा करता है और पक्षी इस पर प्रतिक्रिया करता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

साये की तरह रहता है आरिफ के साथ
आरिफ जहां भी जाता है, सारस उसके साथ-साथ जाता है। वह उसके साथ ही खाना खाता है और साथ ही रहता है। इतना ही नहीं जब आरिफ बाजार जाता है तो सारस उसकी बाइक के पीछे-पीछे उड़ता रहता है। आरिफ के साथ ही सारस उनके माता-पिता पत्नी और बच्चों से भी घुला मिला हुआ है। आरिफ ने कहा कि उसका सारस के साथ रिश्ता इतना गहरा हो गया है कि वह मेरा हमसफर और सच्चा दोस्त बन गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.