BSF ने एक बार फिर दिया मानवता का परिचय, बांग्लादेश से भारत भागकर आई लड़की को उसके परिवार को सौंपा

0 306

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए बांग्लादेश से सीमा पार कर भारत आई एक किशोरी को वापस उसके परिवार को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक ये किशोरी गायिका बनने का सपना लेकर बांग्लादेश से भागकर भारत की सीमा में दाखिल हो गयी थी। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

बीएसएफ ने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमांत के बीएसएफ जवानों ने बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के माध्यम से एक बांग्लादेशी किशोरी को उसके माता-पिता को सद्भावना के रूप में सौंप दिया, जो कि बेहतर अवसरों की उम्मीद के साथ गायिका बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने घर से भागकर भारत की सीमा में प्रवेश कर गई थी।

एक अधिकारी के मुताबिक शनिवार को ये किशोरी बांग्लादेश से भारत की सीमा में दाखिल हुई थी। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने किशोरी से पूछताछ की तो उन्हें कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। इसके बाद बीएसएफ द्वारा बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी गयी। फिलहाल किशोरी को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.