जबलपुर और मुरैना में हुए दो हादसों में पांच लोगों की मौत

0 296

जबलपुर/मुरैना. मध्य प्रदेश के जबलपुर और मुरैना जिले में सोमवार को दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी। कुंडम थाना प्रभारी प्रताप मरकाम ने कहा कि जबलपुर में तिलसानी के पास मोटरसाइकिल से जा रहे कृष्णा ठाकुर (18), दीपांशु (18) और सुमित मरावी (18) की मौत एक चौपहिया वाहन की चपेट में आने से हो गयी।

उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी मंडला जिले के नारायणगंज से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंबाह थाना प्रभारी विनय यादव ने कहा कि मुरैना जिले के जटवारपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की मोटरसाइकिल से टक्कर में 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके 21 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.