ओडिशा: मकान में पटाखे बनाते समय विस्फोट, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

0 323

भुवनेश्वर. ओडिशा के खुर्दा जिले में एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना भुवनेश्वर से करीब 40 किलोमीटर दूर तांगी इलाके के भुसंदपुर गांव में हुई, जब एक मकान में होली के त्योहार के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। मकान में पटाखा निर्माण इकाई अवैध रूप से चलाई जा रही थी। हादसे में वह पूरी तरह तबाह हो गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने और लोगों को वहां से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। खुर्दा के जिलाधिकारी के सुदर्शन चक्रवर्ती ने बताया कि अभी तक सिर्फ एक शव की शिनाख्त हो पाई है।

उन्होंने कहा, “हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मकान में पटाखे बनाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.