यूपी के अलीगढ़ में महिला व दो बेटियों ने की खुदकुशी

0 516

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक किराए के घर में एक महिला और उसकी दो बेटियां रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं। पड़ोसियों ने दावा किया कि नगीना बानो (55), बानो (17) और पाकी (19) ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि परिवार गरीबी और बीमारी से परेशान था। अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा, स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि परिवार अत्यधिक गरीबी से जूझ रहा था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार संघर्ष कर रहा था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने कुछ जहरीला पदार्थ बरामद किया है। मामले में जांच जारी है।

नगीना की बड़ी बेटी जेबा ने कहा, हम नौ बहनें थीं, तीन कम उम्र में मर गईं और हमारे पिता ने हम चार लोगों की शादी कर दी और फिर वह भी मर गए। घर में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं बचा था, मेरी मां गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं। एक और बेटी तरन्नुम ने कहा, मेरे पिता की मृत्यु के बाद, हमें राशन कार्ड पर अनाज मिलना बंद हो गया। सारा पैसा इलाज पर खर्च हो जा रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.