सीतारमण ने मिलीं अमेरिकी वाणिज्य मंत्री, द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

0 412

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से यहां मुलाकात की। इस दौरान भारत की जी-20 प्राथमिकताओं , आपसी हित के अन्य प्रमुख मुद्दों निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने अपने ट्विट में बताया कि सीतारमण और रायमोंडो ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक और वित्तीय संबंधों पर केंद्रित ठोस और बहुआयामी संबंधों पर चर्चा हुई है।

रायमोंडो 10 मार्च को भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता और भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक के लिए चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की जाएगी, जिससे दोनों देशों के बीच नए व्यापार और निवेश के अवसरों खुलेंगे। रायमोंडो ने भारतीय नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण है। अमेरिका-भारत अपने आर्थिक संबंधों का विस्तार करने के लिए एक वास्तविक अवसर साझा करते हैं। हमने भारतीय मंत्रियों के साथ उत्कृष्ट और सार्थक चर्चा की है। दरअसल, अमेरिका की वाणिज्य मंत्री इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.