सनी देओल की ‘गदर 2’ की शूटिंग खत्म

0 375

मुंबई : सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है और शूट से आखिरी दिन का वीडियो सामने आया है। फैन्स जिन फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनमें से एक सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ भी है। इस फिल्म को लेकर फैन्स इस कदर क्रेजी हैं कि एक झलक या कुछ अपडेट आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगती है।

‘गदर 2’ की अब फाइनली शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब यह 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल जहां तारा और सकीना के रोल को आगे बढ़ाएंगे, वहीं उत्कर्ष शर्मा उनके बेटे जीते के रोल में दिखेंगे। फर्क बस इतना है कि ‘गदर 2’ में अब जीते बड़ा हो चुका है। ‘गदर 2’ की कहानी 1954 से 1971 के बीच की कहानी दिखाई जाएगी। इसी पीरियड में भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में कई सारे ट्विस्ट और धमाकेदार एक्शन सीन्स होंगे। कुछ समय पहले जब ‘गदर 2’ का टीजर रिलीज हुआ था, उसमें सनी देओल को इस बार हैंडपंप नहीं बल्कि बेलगाड़ी का पहिया उठाकर हवा में लहराते हुए दिखाया गया था। इस बार फिल्म में जीते की गर्लफ्रेंड भी होगी। फिल्म में सिमरत कौर जीते यानी की प्रेमिका का रोल प्ले कर रही हैं।

‘गदर 2’ को लेकर फैन्स के बीच एक अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और अब उस दिन का इंतजार है, जब ‘गदर 2’ थिएटर्स में दस्तक देगी और इतिहास रचेगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘गदर 2’ के आखिरी दिन की शूटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेहद अहम सीन का शूट दिखाया गया है। वीडियो में आवाज आ रही है कि एक शख्स अनिल शर्मा से लव सिन्हा को हार्नेस पहनाने के बारे में पूछ रहा है। यानी साफ है कि इस सीन में लव सिन्हा का एक्शन सीन शूट किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.