भाजपा और आप के विधायकों की नारेबाजी के बीच शुरू हो गया दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र

0 383

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र भाजपा और आप के विधायकों की नारेबाजी के बीच शुक्रवार को शुरू हो गया । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे, तो हंगामा खड़ा हो गया। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा सदन को संबोधित करने के दौरान भाजपा और आप के विधायक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सदन में व्यवस्था बनाने के लिए मार्शल को भाजपा के तीन विधायकों- जितेंद्र महाजन, अनिल बाजपेयी और ओ.पी. शर्मा को सदन से बाहर करने का आदेश दिया। भाजपा विधायकों ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। इस बीच, दिल्ली भाजपा ने कहा कि पार्टी चालू बजट सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। आप सरकार का 2023-24 का बजट वित्त मंत्री कैलाश गहलोत 21 मार्च को विधानसभा में पेश करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.