6 बच्चों के पिता के संग भागी दुल्हन, हैरान कर देने वाला है मामला

0 319

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुल्हन 6 बच्चों के पिता के साथ तिलक से एक दिन पहले भाग गई। मिल रही खबर के मुताबिक, दुल्हन कपड़ों का ड्राईक्लीन कराने के बहाने घर से बाहर निकली थी मगर वापस नहीं लौटी। इस घटना के पश्चात् दुल्हन के घरवालों ने आसपास खूब तलाशा मगर दुल्हन का कहीं पता नहीं चल सका। तत्पश्चात, दुल्हन के घरवालों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुल्हन को जल्द तलाश लेने का आश्वासन दिया है।

यह मध्य प्रदेश के रीवा के सिटी कोतवाली थाने की घटना है। यहां दुल्हन छह बच्चों के पिता के साथ भाग गई है। दुल्हन के घर वालों ने बताया कि दुल्हन घर से कपड़े ड्राईक्लीन कराने के लिए निकली मगर वापस नहीं लौटी। दुल्हन के घरवाले सिटी कोतवाली थाने में शिकायत लेकर पहुंचे तथा पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक युवक के साथ भाग गई है। घरवालों ने यह भी बताया कि उनकी बेटी घोघर के एक युवक के साथ भाग गई है। शिकायत मिलने के पश्चात् पुलिस ने कहा कि उनकी बेटी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

दुल्हन के घरवालों ने आरोप लगाया कि जिस युवक के साथ दुल्हन भागी है वो पहले से शादीशुदा है। घरवालों ने बताया कि युवक छह बच्चों का पिता है। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में सन्नाटा छाया हुआ है। इस मामले में पुलिस ने भी बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की एक दुल्हन तिलक से एक दिन पहले कपड़े ड्राईक्लीन करवाने के लिए घर से निकली थी मगर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, प्रेमी जोड़े की तलाश जारी है। पुलिस से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, प्रेमी युवक की पत्नी ने बताया कि उसका पति कई दिनों से घर से गायब है और वह घर से 40 हजार रुपए भी लेकर गया है। इस मामले को लेकर दूल्हा पक्ष भी थाने पहुंचा था। पुलिस ने कहा कि दुल्हन को ढूंढने की कोशिश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.