ग्रेटर नोएडा: रेरा की बैठक से गायब रहने वाले बिल्डरों के बैंक खाते होंगे फ्रीज

0 422

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) निरस्त रियल – एस्टेट परियोजनाओं के रिव्यू बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज कर फ्लैटों की बिक्री पर रोक लगाएगा। बैठकों में बिल्डरों के अनुपस्थित रहने को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यूपी रेरा सचिव राजेश कुमार त्यागी के मुताबिक जो बिल्डर प्राधिकरण की रिव्यू मीटिंग में लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुपस्थित बिल्डरों के बैंक खाते जल्द ही सीज होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना और फ्लैटों की बिक्री पर भी रोक लगाई जाएगी। साथ ही साथ इन बिल्डरों की नई परियोजनाओं के पंजीयन पर भी रोक लगाई जा सकती है और इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा।

रेरा ने ऐसे बिल्डरों की एक लिस्ट भी बनाई है। इनमें रुद्राक्ष डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, स्काइनेट इंफ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड प्रयागराज, एसएनजी डेवलपर्स लिमिटेड फिरोजाबाद, एसएनजी डेवलपर्स लिमिटेड फिरोजाबाद, वैभव विजन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी, आकार हाउसिंग डेवलपर्स वाराणसी, आस्था इंफ्रा प्रोजेक्ट्स मथुरा, आनंद आशियाना कानपुर आदि शामिल है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.