अरुणाचल प्रदेश में सेना के चीता हेलीकॉप्टर क्रैश: हैदराबाद पहुंचा लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी का पार्थिव शरीर

0 576

हैदराबाद: लेफ्टिनेंट कर्नल वी विजय भानु रेड्डी का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम यहां बेगमपेट वायु सेना स्टेशन पहुंचा। यहां जारी एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि 41 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी के पार्थिव शरीर को हैदराबाद में पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान शहीद हो गए थे। तेलंगाना और आंध्र सब एरिया के कार्यवाहक जनरल ऑफिसर कमांडिंग ब्रिगेडियर के. सोमशंकर की ओर से देश की अथक सेवा के लिए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी के पिता वेंकटेश ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मलकजगिरी स्थित उनके निवास स्थान पर ले जाया गया, जहाँ से अंतिम संस्कार के लिए यदाद्री भुवनगिरि जिले के बोम्मलारारामम गाँव में होम स्टेशन ले जाया जाना था, जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। किसान वेंकटेश के पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल रेड्डी ने 23 साल तक भारतीय सेना की सेवा की। उनकी पत्नी स्पंदना भी आर्मी में डॉक्टर हैं। उनके परिवार में दो पुत्रियां हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.