राहुल गांधी अज्ञान के मास्टर, श्रीराम सद्बुद्धी दें नहीं तो …RSS नेता ने बोला हमला

0 412

नई दिल्ली: लंदन में दिए बयान को लेकर घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब आरएसएस ने हमला बोला है। दरअसल, संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने अज्ञान का मास्टर है, उनको श्रीराम सद्बुद्धी दें नहीं तो वह जिंदगी भर सियाराम में ही अंतर करता रहेगा जबकि सियाराम, राम से या राम सिया से अलग नहीं है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर कांग्रेस को सद्बुद्धि दे ताकि हम जिन विदेशियों से लड़कर यहां तक पहुंचे हैं, सत्ता के लिए वह उनसे ही हाथ मिलाना बंद कर दे। हमने जिनसे सदियों लड़ाई लड़ी आज वही सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए उनसे मदद मांग रहे हैं. यानी वह भारत को गुलामियों की ओर ढकेल सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.