Lucknow News: सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

0 424

लखनऊ। लखनऊ के सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल ने सोमवार को ब्लूमिंग ब्रश नामक एक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों की कलात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया।

इस विशेष मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व डीन आलोक कुमार कुशवाहा, विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम कोचिट्टी एवं रेडियो जॉकी शालिनी सिंह व उनकी टीम ने कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस प्रर्दशनी में मुख्य रूप से फाइन आर्ट्स के छात्रों द्वारा भगवान शिव,गणेश, नारी सशक्तीकरण, दृश्यचित्र, एलजीबीटी राइट,सूफी,ऐब्स्ट्रैक्ट आर्ट , आदि जैसे विषयों पर चित्रों की रचना की गई। इसमें कक्षा ग्यारवी के छात्र -सौम्या पटेल,सुहानी सिंह, सिद्धी महेश्वरी, शांभवी सिंह व अंश यादव के द्वारा बनाए गए चित्रों को खूब सराहा गया।

सभी कलाकृतियों की रचना ललित कला विभाग के शिक्षक आशुतोष वर्धन के नेतृत्व में किया गया, वही दूसरी ओर प्राथमिक की कलाशिक्षका वसुंधरा के नन्हे कलाकारों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की अपनी रचनाओं से खूब सराहना बटोरी। इस मौके पर विद्यालय के हेडमास्टर श्री पंकज राठौर एवं सभी शिक्षक मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.