भगोड़े अमृतपाल सिंह के पंजाब बाॅर्डर पार करने के बाद अब उत्तराखंड, नेपाल चौकियों को किया हाई अलर्ट

0 437

नई दिल्ली : अलगाववादी संगठन ‘वारिस दे पंजाब’ के प्रमुख एवं अलगाववादी भगोड़े अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड भाग जाने की खबरों के बीच उत्तराखंड को हाई अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के उधम सिंह नगर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं, साथ ही उत्तर प्रदेश को भी हाई अलर्ट किया गया है। इसके साथ हीअमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका में बॉर्डर चौकियों को भी अलर्ट किया गया है।

वहीं इससे पहले अमृतपाल सिंह के एक और कथित सहयोगी को राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वीरवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मंगलवार को तिलक विहार से बीमा एजेंट अमित सिंह को गिरफ्तार किया। अमृतपाल पंजाब पुलिस द्वारा उसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से फरार है। पंजाब सरकार ने अमृतसर के पास अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के बाद अमृतपाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। उसके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.