बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस: व्लादिमीर पुतिन

0 370

मास्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शनिवार को पड़ोसी देश बेलारूस (Belarus) में सामरिक परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) की तैनाती करने की अपनी योजना जाहिर की। पुतिन ने कहा कि यह योजना यूक्रोन को ‘डिप्लेटेड यूरेनियम’ वाला गोला-बारूद देने की ब्रिटेन की योजना की जवाबी प्रतिक्रिया है।

रूस का दावा है कि ये गोला-बारूद परमाणु घटक से लैस हैं। पुतिन ने रूस के सरकारी टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जैंडर लुकाशेंको काफी समय से इन हथियारों की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेलारूस में इन हथियारों के भंडारण के लिए उचित ढांचों का निर्माण एक जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। रूस ने यूक्रेन में सेना भेजने के लिए बेलारूस के क्षेत्र को एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया है। कीव पर आक्रमण के बीच मॉस्को और मिन्स्क ने करीबी सैन्य संबंध बरकरार रखे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.