दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह, अब फंदे से लटकी मिली दुल्हन

0 463

दरभंगा: बिहार के दरभंगा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक नई-नवेली दुल्हन की लाश पंखे से लटकी हुई मिली जिसके पश्चात् क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दो माह पहले उसकी शादी हुई थी। घटना दरभंगा के आजम नगर मोहल्ले की है। मिल रही खबर के अनुसार, जब तक लोगों ने महिला को फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या की खबर पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी तथा शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तहकीकात में जुट गई।

कहा जा रहा है कि मृतक महिला का नाम अमरीका देवी है तथा मात्र दो महीने पहले ही राजा साह से उसने प्रेम विवाह किया था। राजा मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था तथा परिवार में कोई कलह भी नहीं हुआ था। इसी बीच राजा मजदूरी करने मुजफ्फरपुर चला गया जिसके पश्चात् पत्नी निरंतर उसे फोन कर दरभंगा बुला रही थी। इसी के चलते महिला का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या महिला ने स्वयं खुदखुशी कर ली थी या फिर इसके पीछे कोइ साज़िश है।

मृतक के ससुराल वाले इसे खुदखुशी ही बता रहे हैं। वहीं पुलिस यह तो मान रही है की महिला फंदे से लटकी हुई मिली मगर महिला ने स्वयं खुदखुशी की या किसी ने मार कर लटका दिया यह जांच का विषय है। मृतक महिला की सास रीना देवी ने बताया की वो किसी काम से घर के बाहर गयी थी तभी उनकी बेटी ने घटना की खबर दी। वो भागी भागी घर पहुंची जहां बहू को फंदे से लटका देखा मगर वो बचा नहीं सकी। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.