Twitter के CEO एलन मस्क की नई घोषणा: अब वेरिफाइड यूजर्स ही ले सकेंगे Polls में हिस्सा

0 330

नेशनल डेस्क: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने अपने नए प्लैन की घोषणा करते हुए यूजर्स को एक बड़ झटका दिया। बता दें कि अब ट्विटर पर केवल वेरिफाइड यूजर्स ही पोल में हिस्सा ले सकेंगे।

Twitter पर अब पोल में वोट करने के लिए वेरिफाइड होना जरूरी होगा। अगर आपका Twitter अकाउंट वेरिफाइड नहीं है तो आप ट्विटर के पोल में वोट नहीं कर पाएंगे। यह नई योजना 15 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि इसकी घोषणा एलन पिछले साल ही कर दी थी। मस्क के ट्वीट में कहा है कि 15 अप्रैल से, केवल सत्यापित खाते ही फॉर यू अनुशंसाओं में शामिल होने के योग्य होंगे। उन्नत एआई बॉट स्वार्म्स को संभालने का यह Realistic तरीका है।

इससे पहले हाल ही में, ट्विटर ने घोषणा की थी कि वह 1 अप्रैल से legacy verified accounts के लिए ब्लू टिक को हटा देगा। यानि अब यूजर्स को ट्विटर ब्लू का स्क्रिप्शन लेना पड़ेगा तब जाकर वो इस वेरिफाइड चेक मार्क को अपने प्रोफ़ाइल पर देख पाएंगे। अभी तक ये सर्विस फ्री में दी जा रही थी। इतना ही नहीं ट्विटर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस सर्विस का सलाना सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए हर साल 9,400 रुपए चुकाने पड़ेंगे। जो यूजर्स यदि वेब ब्राउजर के माध्यम से साइन अप करते हैं तो वे 7 डॉलर प्रति माह चुका कर वेरिफाइड बैज ले सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.