पूर्वी कैरिबियन में 32 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, एक की मौत, 16 लापता

0 469

सान जुआन (प्यूर्तोरिको). सेंट किट्स के पूर्वी कैरिबियाई द्वीप के पास मंगलवार तड़के एक नाव के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकार की ‘एंटीगुआ और बारबुडा ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज’ के मुताबिक, नाव में 32 लोग सवार थे, जिनमें से 16 को बचा लिया गया। एंटीगुआ में अधिकारी तलाशी अभियान में लगे हुए हैं और कहा कि बचाए गए अधिकांश लोग अफ्रीका में अज्ञात देशों से हैं।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मरने वाला व्यक्ति कहां का था। एंटीगुआ और बारबुडा तट रक्षक के एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.