मुंबई : इंडिगो फ्लाइट में अब केबिन क्रू मेंबर से बदतमीजी, स्वीडन का नागरिक गिरफ्तार

0 450

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के मुताबिक, बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) में केबिन क्रू से बदतमीजी करने पर अब स्वीडन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अन्सुआर आरोपी की पहचान 63 साल के क्लास एरिक जोनास्म के नाम से हुई है।

वहीं बीते गुरुवार को मुंबई फ्लाइट लैंड होने के बाद उसे तुरंत ही मुंबई पुलिस के हवाले किया गया। शुक्रवार को उसे अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

मामले में मिली में एक उड़ान पर स्वीडिश राष्ट्रीय 63 वर्षीय क्लास एरिक हराल्ड जोनस वेस्टबर्ग नामक यात्री ने एक 24 साल की एयरहोस्टेस को उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। इस वक्त इस यात्री ने भयंकर शराब पी रखी थी। इससे पहले उसने दूसरे यात्रियों को भी मारा। वहीं पुलिस ने तीन साक्षीयों की गवाही (सभी केबिन क्रू) का इस्तेमाल करते हुए इसमें आरोपात्मक चार्जशीट दाखिल की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.