रूस को 40000 गोला-बारूद भेजने की तैयारी में था मिस्त्र, अमेरिका की लीक दस्तावेज से खुली पोल

0 344

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिकी खुफिया विभाग के लीक दस्तावेज में एक और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. खुफिया विभाग के लीक दस्तावेजों के अनुसार युद्ध के बीच में मिस्त्र ने गुप्त रूप से रूस को 40 हजार रॉकेट और गोला-बारूद बनाने और उसे भेजने की योजना बनाई थी.

अमेरिकी अखबर वाशिंगटन पोस्ट के हाथ लगे लीक दस्तावेज में दावा किया गया है कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने रूस को गोला-बारूद भेजने को लेकर सेना के टॉप अधिकारियों के साथ एक मीटिंग भी की थी और इस मुद्दे पर चर्चा की थी.

अमेरिकी खुफिया विभाग का लीक दस्तावेज 17 फरवरी को बताया जा रहा है. दस्तावेज के एक हिस्से में मिस्त्र के राष्ट्रपति और देश के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत का जिक्र है. यहां तक सिसी ने बैठक में अधिकारियों को गोला-बारूद और रॉकेट के उत्पादन की जानकारी को गुप्त रखने का निर्देश दिया है.

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से अधिक समय से जंग चल रही है. लड़ाई के ज्यादा दिनों तक चलने की वजह से दोनों देशों को हथियारों की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है. यूक्रेन अमेरिका व नाटों देशों से हथियार उपलब्ध कराने की गुहार लगा चुका है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्त्र विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अबू जैद ने कहा है कि युद्ध के इस संकट में मिस्त्र की स्थिति गैर-भागीदारी वाली है और वो दोनों देशों के साथ समान दूरी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने आगे कहा कि हम दोनों पक्षों से लड़ाई खत्म करने और बातचीत के जरिए एक समाधान तक पहुंचने की अपील करते हैं.

दूसरी ओर से अमेरिकी सरकार के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ‘वाशिंगटन पोस्ट’ से कहा है कि उनको प्लान और उसके अमल के बारे में कोई जानकारी नहीं है. अधिकारी ने कहा कि हमने ऐसा होते हुए नहीं देखा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.